आनंद महिंद्रा ने शेयर किया गणेश चतुर्थी का ऐसा विडियो, लोग देख कर हुए खुश-Video


गणेश चतुर्थी के मौके पर हर साल भक्तों में उत्साह देखने को मिलता है। महाराष्ट्र में इसका एक अलग ही आनंद देखने को मिलता है। लाल बाग के राजा की मूर्ति की एक झलक पाने के लिए लोग बेसब्री से इंतज़ार करते हैं। हमेशा की तरह इस बार भी लोग इंतजार कर रहे हैं। मगर अब इंतज़ार की घड़ी खत्म हुई। इस बार लाल बाग के राजा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को आनंद महिंद्रा ने शेयर किया है।इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लाल बाग के राजा की झलक देखने को मिल रही है।

वीडियो के साथ आनंद महिंद्रा ने कहा कि इसके हाथ एक महान मूर्तिकार (Sculptor) की तरह से चलते हैं। मुझे आश्चर्य है कि क्या इसके जैसे बच्चों को वैसा प्रशिक्षण मिलता है, जिसके ये हकदार हैं या इन्हें अपनी प्रतिभा को छोड़ना होगा? महिंद्रा के उठाए गए इस सवाल पर लोग खुद को जवाब देने से नहीं रोक पाए। हालांकि सभी बच्चे के टैलेंट के तारीफ के पुल भी बांधते दिखाई दिए।

वीडियो हुआ वायरल

इस वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है। इतना ही नहीं हजारों लोग सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लाइक भी कर चुके हैं। कमेंट सेक्शन में लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया देते दिखाई दिए। कुछ लोग हैरान दिखाई दिए तो कुछ को गर्व महसूस हुआ। भारतीयों में हमेशा ही गणेश चतुर्थी के लिए अच्छा खासा उत्साह देखने को मिलता है।

वीडियो छू जाएगा मन को

इस वीडियो में एक छोटे से लड़के को गणपति की मूर्ती को तराशते हुए देखा जा सकता है। इस लड़के के हाथ के जादू से आनंद महिंद्रा तक इंप्रेस नजर आए। कैप्शन में भी महिंद्रा ने लड़के की खूब तारीफ की। पहले आप भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को जरूर देखें।

कब है गणेश चतुर्थी

पंचांग के अनुसार गणेश चतुर्थी का पर्व हर साल भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार इस बार यह पर्व 31 अगस्त को मनाया जाएगा। ऐसा कहा जाता है, कि इस दिन बप्पा की भक्ति पूर्वक आराधना करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है और जीवन की विघ्न-बाधाएं हमेशा के लिए दूर हो जाती है।