बॉलीवुड अपने आप में बहुत बड़ा परिवार है यहां आने के बाद कोई एक्टर और एक्ट्रेस खुद को अकेला महसूस नहीं करता हैं। यहां पर इनकी अलग ही दुनिया होती है। लेकिन इस ग्लैमर की दुनिया में आज भी कुछ बॉलीवुड स्टार्स अकेले ही जिंदगी जी रहे हैं। जी हां, बात कर रहे हैं उन फिल्मी स्टार्स की जिनकी उम्र गुजर चुकी है और अभी तक शादी नहीं की है। आइए जानते हैं इनके बारे में..
1. अक्षय खन्ना
अक्षय खन्ना सुपरस्टार विनोद खन्ना के बड़े बेटे है। ये भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में जाने माने अभिनेता रह चुके है। इन्होने बॉर्डर और ताल जैसी फिल्मों में काम किया और अपने अभिनय से लोगों का दिल भी जीता है। लेकिन अक्षय खन्ना 47 साल के हो चुके है और अभी तक शादी नहीं की है।
2. अरमान कोहली
अरमान कोहली 50 साल के हो चुके है लेकिन शादी नहीं की है। ये अभिनेता बॉलीवुड के बहुत से फिल्मों में भी काम कर चुके है। इनका नाम बहुत से हसीनों के नाम के साथ जुड़ चुका है लेकिन शादी तक नहीं पहुंचा है।
3. सलमान खान
इनके शादी का इंतजार तो इनके फैंस बहुत ही बेशब्री से कर रहे है। सलमान खान 56 साल के होने के बावजूद भी अभी तक शादी नहीं की है।
4. उदय चोपड़ा
कुवांरों के इस सूची में उदय चोपड़ा का भी नाम शामिल है। उदय चोपड़ा करीब 49 साल के हो चुके है मगर शादी नहीं की है। एक समय उदय चोपड़ा ने नरगिस फाखरी को डेट किया था। लेकिन ये रिश्ता शादी तक नहीं पहुंचा।
5. तुषार कपूर
तुषार कपूर भी इस सूची में शामिल है। ये 45 साल के हो चुके है और शादी नहीं की है। तुषार बिना शादी के ही अपना जीवन यापन कर रहे है। आपको बता दें की तुषार सरोगेसी की मदद से एक बेटे को जन्म दिया है और इनके बेटे नाम लक्ष्य है ये बिना शादी के ही पिता बन चुके है। लक्ष्य का जन्म 2016 में हुआ था।