राम कपूर कई फिल्मों और टीवी शोज में काम कर चुके हैं। राम कपूर को उनकी दमदार अदाकारी के लिए जाना जाता है। चाहे कोई भी और कैसा भी रोल हो, राम बडी ही सहजता के साथ उस रोल को निभाते हैं। राम कपूर के यूं तो सारे सीरियल सुर्खियों में रहे, लेकिन उनका एक शो ऐसा है जिसने रातों रात सनसनी मचा दी थी। राम कपूर ने इस शो में इंटीमेट सीक्वेंस किया था। उन्होंने अपनी को-स्टार संग लिपलॉक भी किया था। इस सीन ने कहर बरपाया था। जानते हैं उस सीन के बारे में राम कपूर की छोटे पर्दे पर कई एक्ट्रेसेज संग जोड़ी जमी है।लेकिन साक्षी तंवर संग उनकी केमिस्ट्री अलग ही निखरकर सामने आती है। राम-साक्षी ने शो बड़े अच्छे लगते हैं में काम किया था।
सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में उनके अपोजिट एक्ट्रेस साक्षी तंवर मुख्य भूमिका में थीं। सीरियल में राम कपूर ने एक बिजनेसमैन का किरदार निभाया था। सीरियल में दोनों स्टार्स का इंटीमेट सीन काफी चर्चा में रहा। बताया जाता है प्रोड्यूसर एकता कपूर ने टीवी पर पहली बार इतना लंबा लव मेकिंग सीन शूट किया था। राम कपूर और साक्षी तंवर के बीच करीब 17 मिनट का सबसे लंबा इंटीमेट सीन फिल्माया गया था।
किसिंग सीन को लेकर थे शर्मिंदा:
सीरियल में इटीमेट सीन के साथ ही किसिंग सीन भी था। बताया जाता है कि राम और साक्षी ने इस किसिंग सीन को कुछ ही रीटेक में फाइनल कर दिया। लेकिन दोनों इस सीन को लेकर एक दूसरे से काफी शर्मिंदगी महसूस कर रहे थे। वहीं इस लिप-लॉक सीन के बाद विवाद भी हुए। कई महीनों तक इन सीन्स के वीडियो और तस्वीरें खूब वायरल होते रहे। वहीं महज इस एक एपिसोड की वजह से ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ ने रिकॉर्ड TRP हासिल की थी।
एकता ने मानी अपनी गलती:
जहां इंटीमेट सीन की वजह से रातों रात इस शो के TRP ने रिकॉर्ड बनाया। वहीं दूसरी ओर इसमें भारी गिरावट हुई। बाद में एकता कपूर ने भी माना कि ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में राम कपूर और साक्षी तंवर के बीच लव मेकिंग सीन दिखाना मेरी सबसे बड़ी गलती थी। यहीं नहीं उन्होेंने इसके लिए माफी भी मांगी थी।